14 July 2019
वीडियो चल रहा है। पर साउंड म्यूट है।
नायक पियानो बजा रहा है। नायिका पीछे से आकर उससे लिपट जाती है। फिर वे उपवन में हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे से माइल्ड-माइल्ड-सा लिपटते-लिपटाते टची-टची होते-होते चल रहे हैं।
रोमांटिक-सी सिचुएशन पर गाना भी होगा कोई रोमांटिक ही क्योंकि नायक राजेंद्र कुमार और नायिका नूतन (हालांकि अधेड़ावस्था में) की जोड़ी भी रोमांटिक है।
आप साउंड बढ़ाते हैं तो गाना रोमांटिक न होकर मोटिवेशनल निकलता है - मधुबन ख़ुश्बू देता है...जो औरों को जीवन देता है।
सलाम है इन दोनों को। लोकेशन क्या और गाना क्या! पर फिर भी जिन्होंने डायरेक्टर के सामने चूँ तक न की होगी, और (हमें क्या हमें तो शूट करके अगले शूट पर निकलना है वाला भाव रखकर) चुपचाप जैसा कहा गया वैसा किया और निभा गए।
बाक़ी पूरी फिल्म देख चुके लोग बेहतर बता सकते हैं। हमने तो केवल गाना देखकर लिखा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें