गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

Draft long overdue, so publishing it as it is: 

इस शहर में आ क्यों गया मैं
क्यों करता हूँ जद्दोजहद 
होने के लिए इसका हिस्सा  
क्यों डरता हूँ इस किले में आकर  

चील-कौओं के शहर के दिन फिरने की आस कब तक लगाऊं 
चला जाऊं इसे छोड़कर 

गीदड़ों के क़िले के उजड़ने और ध्वस्त होने का न करूं इंतज़ार 

चला जाऊँ छोडकर

अनंत अँधेरी कालरात्रियों में आंखेँ फाड़कर चहुं ओर बियाबाँ में सहमे कबूतर की तरह आस की दृष्टि से कब तक टुकुर-टुकुर ताकता रहूँ बिना तेल वाले दीपक की मद्धम पड़ चुकी ज्योति को
और क्यों सोचूँ कि दिन बहुरेंगे 
कि रंग होगा सबका साथ संग होगा दुनिया हमारी का एक नया ढंग होगा 
चला जाऊं छोड़कर 

छोड़कर चला जाऊं 
इस श्मशान को 
अपनी अधजली लाश अपने ही कन्धों पर उठाए अपने पूरी तरह कटने से बचे रह गए झुके सिर  पर गंगा के जल में डूबकर और भारी हो चुकी पापों की गठड़ी उठाए लडखडाता लहूलुहान मैं 
जीवन की अनसुलझी अबूझ पहेलियों को हल करने में मुर्दों से हार मानता मैं आखिर कितनी बार छला जाऊं अबकी बार चला ही जाऊं जी चाहता है.

बिना प्रयत्न सब हो जाएगा ठीक 


गुरुवार, 27 सितंबर 2018

ਮੇਰੇ ਤੇ ਕਰਮ ਈ ਮਾੜੇ ਨੇ


ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਵੈਲੇਨਟਾਈਨ ਡੇ ਵਿਸ਼ ਦੀ ਆਸ ਸੀ,
ਉਹ ਟੀਚਰਜ਼ ਡੇ 'ਤੇ ਮੈਂਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਪਏ ਨੇ।
जो मुझ गधे को इंसान
बनाने में हुए नाकाम
उनको प्रणाम
ज़िंदगी इतनी भागदौड़ भरी है, कि एक क्षण रुककर
सुंदरता को घूरने का समय ही नहीं मिलता।
जब तक आप मुझे ग़लत नहीं ठहराएंगे
तब तक ख़ुद को सही कैसे साबित करेंगे
एक कमरे के एक ही घर में एक साथ रहने के बावजूद हम लगभग अठारह बरस पुराने पति-पत्नी में आपस में बातचीत हो ही जाती है।
व्हाट्सएप पर।
चमाचम होटल के झमाझम बाथरूम में
पारदर्शी कंटेनर में दोनों रंग ख़ूबसूरत लग रहे थे।
सर जो मेरा चकराया
कुछ भी समझ न आया 
साबुन से सिर धोया
शैम्पू से नहाया।