शनिवार, 24 दिसंबर 2011


मैं औरत के लिए 
आवाज़ उठाना चाहता हूँ 
पर चिल्ला कर रह जाता हूँ 
ऑटो !!!

शनिवार, 17 दिसंबर 2011

बुधवार, 2 नवंबर 2011


नवम्बर दस्तक देकर
अनायास आ चुका है भीतर-बाहर सब जगह 
तुम कहाँ हो 

खोजा तुम्हें 
भीतर 
वहां तो बस सपना है 

बाहर 
मेरी पहुँच के बाहर है 

शायद तुम एक अलग ही दुनिया में हो जहाँ मुझे आने के लिए एक विशेष एंट्री पास बनवाना पड़ेगा और बदलना पड़ेगा अपना रूप और शायद हो सकता है मैं मैं रह ही न जाऊं और सिर्फ देह बचे या सिर्फ नाम भर बाकी रह जाए और बाद में तुम्हें खोजता हुआ मैं लगूं खुद को ही खोजने और न तुम मिलो न मैं ही मिल पाऊँ खुद को और समझ भी न आए किसका हाथ पकड़ चला चलूँ किस राह और रौशनी के किस बिंदु को मान लूं के बस जाना है उसी ओर ही मुझे 

और इतना सब कुछ हो चुकने के बाद होने वाले मिलन की कल्पना सुखद नहीं लगती पता नहीं क्यों 
शायद तुम ही कुछ बता पाओ

शायद इंतज़ार को ही मिलन कहते हैं 

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2011

क्या कहूं
नहीं आ पाया बस
और अपनी बेटियों को दिया वादा भी पूरा नहीं कर पाया 
उन्हें आलू की टिक्की खिलाने का
पत्नी के साथ मार्केट जाने का 
अपने बचे हुए अख़बार भी पूरी तरह नहीं पढ़ पाया 
कुछ कविताएँ पढ़नी थीं 
कुछ लेख लिखने थे 
कुछ किताबों को पढ़ना था 
कुछ दोस्तों से मिलना था 
कुछ काग़ज़ों को सहेजना था 
कुछ हिसाब किताब रखने थे 
कुछ चीज़ें छांटनी थीं 
कुछ जूतों चप्पलों को रिपेयर करवाना था 
और कुछ कपड़ों को उनके पास भिजवाना था 
जिनके पास नहीं हैं 
(मुझे भी तो दिए ही थे किसी ने)
कुछ लोगों को घर बुलाना था 
और टाइम टेबल बनाना था 
सुनना था रेडियो और टेलिविज़न पे आ रही एक फिल्म को पूरा देखना था 
तय करना था कि आगे से सब कुछ पहले से तय कर लूँगा 
और जिसका जो हिस्सा बनता है 
उसको दूंगा
पर देखते ही देखते शाम आ गई 
और एक पुकार मेरे नाम आ गई 

सोमवार, 24 अक्टूबर 2011

तुमसे प्यार नहीं है बार-बार खुद को याद दिलाता हूँ फिर क्यूँ आती है तुम्हारी याद 

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011

पटाखे न चलाएँ

पटाखे न चलाएँ
कहीं दिवाली की शुभकामनाएँ 
बन जाएँ 
न संवेदनाएँ 



बुधवार, 19 अक्टूबर 2011