20 मार्च 2019
पर्रिकर साहेब इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह गए हैं।
20 मार्च 2019
पर्रिकर साहेब इस दुनिया-ए-फानी को अलविदा कह गए हैं।
एक न एक दिन तो जाना ही था तुम्हें
तुम
जो अनंतकाल से बाट जोह रही थी कि न आओ
तो आ गया वो दिन कि जब तुम नहीं हो
क्या इसी दिन के लिए ही तो नहीं की थी वापसी मैंने
कि देखने को फिर से खाली नए शीशे से चमचमाता टेबल
कि खाली-खाली-सा मैं और चुप दराजें, और फ़ाईले
क्या फिर उन क्षणों को खींच लाने या उनमें जीने की चाह करूँ
असफल
अंतिम विदा बाक़ी है अभी
जिसे लेने कि तुम्हारी बेचैनी को समझ सकते हुए भी नहीं चाहता मैं समझना
मैं रुक कर तुम्हारी अनुपस्थिति से सिक्त होना चाहता हूँ
भीगता था जो तुम्हारी मौजूदगी में भी...
2 मई 2011
#मेरीवैसीऐसीपोस्ट
कल सोचा था कि
तुम्हें गुलाब भेंट करूँगा, लेकिन तुम्हें
बड़ौदा हाउस से 6.40 वाली बस मिल गई और मेरे आने से पहले तुमको बस
की खिड़की के बगल वाली सीट मिल चुकी थी और रेल के इंजन के मॉडल के पास खड़ा, जाती हुई बस को देखता रह गया मैं।
रेल के उस इंजन के मॉडल को रोज़ धो-पोंछकर, दुलारकर, पेंट वगैरह करके चमका कर रखा जाता है मगर वो इंजन न तो किसी डिब्बे के काम का
है न ही उस कमबख़्त को ख़ुद अकेले ही कहीं जाना है। उसे बस खड़े-खड़े वहीं सीटी
मारकर ख़ुश हो लेना है। उस इंजन के पास खड़ा मैं ख़ुद को बहुत बेइंजन महसूस कर रहा
था – बिफोर इंटरवल 'छोटी सी बात' के अमोल पालेकर जैसा। मैं दुआ कर रहा था कि बस की खिड़की से बाहर देखती तुम 'न जाने क्यूँ होता है ये ज़िंदगी के साथ' गाने की
पंक्तियाँ गुनगुना रही हो।
मंडी हाउस के कोपरनिकस मार्ग पर लुटियंस की
दिल्ली के बाक़ी हिस्सों की तरह सेंट्रल विस्टा का काम चल रहा है। इस कारण सारे
फुटपाथ खुदे पड़े हैं। जब तक उन्हें
अपने डगमगाते क़दमों से मैं पूरा नाप पाता तब तक तुम निकल गईं।
वह गुलाब आज भी मेरे बैग में है। सोचा, वेस्ट
क्यों करूँ। आज ले लोगी न कल का गुलाब?
मैं आज
तुम्हें प्रपोज़ करना चाहता हूँ कि तुम जब भी गुलाब का फूल लोगी, मुझी से लोगी। अगर तुम स्वीकार कर लो तो
बड़ौदा हाउस से ऑटो लेकर अपन दोनों कस्तूरबा गाँधी मार्ग से होते हुए कनॉट प्लेस
चलेंगे और रिवोली के पास हनुमान मंदिर पर कुल्हड़ में चाय पियेंगे।
और सुनो, चॉकलेट मुझे पसंद नहीं
है, डैडी बचपन से ही कहते आए हैं
चॉकलेट खाने से दाँत ख़राब हो जाते हैं। वो कहते हैं कोई फ्रूट वग़ैरह
खाना चाहिए। सेहत बनाने वाली चीज़ें खानी चाहिए। इसलिये कल चॉकलेट डे पर मैं डेयरी
मिल्क की सत्तर रुपये वाली चॉकलेट ख़रीदने की बजाय मदर डेयरी से 70 रूपये का पैक
पनीर ख़रीद लूँगा। हम दोनों सेंट्रल पार्क में धूप सेंकते हुए पनीर पर काला नमक
छिड़ककर खाएँगे। टूथपिक तुम लेती आना, मुझसे गुम जाती हैं।
15 जनवरी 2020
हवाई जहाज़ में दाखिल होने पर
एयरहोस्टेस या होस्ट स्वागत के लिए खड़े रहते हैं। और कामों के अलावा यह भी इनका रोज़मर्रा का काम होता है।
यात्राओं में साथ रहकर, यात्रा की थकन के बावजूद इन्हें फ्रेशम्-फ्रेश दिखना होता है और चेहरे पर मुस्कान चस्पा यूं रखनी होती है मानों अभी-अभी स्पा से आए हों।
लेकिन साहब रोज़म-रोज़ एक जैसा काम करके बोरियत अगर नहीं भी आए तो भी मशीनीकरण तो हो ही जाता है बंदे का।
एयर इंडिया में ख़ास तौर पर
और दीगर एयरलाइनों में आमतौर पर नमस्ते करने के लिए खड़े यह व्यक्ति कुछ यूँ नमस्ते करते हैं गोया ट्रेडमिल पर ख़ासम-ख़ास पीसेज़ की पहचान कर रहे हों।
यात्री अभी जहाज़ की देहरी से कुछ ही फ़ासले पर होता है कि यह अँदाज़ा लगा लेते हैं कि इसे नमस्ते मारनी है कि नहीं।
यदि नहीं, तो इधर-उधर मुँह घुमाकर बिज़ी हो जाते हैं और अगले शिकार को ताड़ने लगते हैं।
यदि आप इनके नमस्ते-प्रहार से बच गए हैं तो इसका मतलब है आप भाषा में न सही, भेस में भी न सही, पर दिखने में भदेस हैं।
इस प्रकार एनआरसी के इस सैंपल टेस्ट में ख़ुद को पास समझिए।
एक्सीडेंटल था
उस पर किसी और का कंटरोल था
जे बातें ऐसे बता रए जैसे
आम लोगन कू पैले से पतो ई न था।
एक्सीडेंटल न होकर सुनियोजित होता तो उस पर किसी और का कंट्रोल
नहीं होता क्या?
जे वाला बेलगाम हैगा क्या?
बेलगाम कोई न होत्ता,
बस यू देखना पड़े के यो लगाम ससुरी है किसके हाथ मै।
आम जन के हाथ में लगाम न होती कभी। उनके हाथ में तो केवल लगान होता है
ये बात आम जन और मैंगो पीपुल सब कू मालूम है
कोई सिकायत भी न करता इस बात की ।
इसी को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व कहवें (जादा एक्सप्लेन 'उखाड़ लेंगे' वाली पंक्ति के बाद किया गया हैगा)।
तो, जे जो नियोजित किया गया है न,
जे जो एक्सीडेंटल नाय हैगो,
इसके बी सब सीक्रेट सब कू मालूम ऐ।
इसके भक्तों को बी मालूम हैंगे (जैसे उसके भक्तों को मालूम थे)।
कई तो इसके भक्त हैं ही इसीलिए के उन्हें वो सब मालूम है।
उन भक्तों को चईए ई ऊ।
विकास लेके ऊ के करेंगे?
स्वच्छता अभियान के उनके अपने मतलब हैंगे।
सब कौ पतौ जे नियोजित है और आन वारा बी नियोजित ई होएगो।
एक्सीडेंटल बी होयगो तौ हम्म के उखाड़ लेंगे।
---
शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का अर्थ है आप इन्सेक्योर रहें और वो सेक्योर।
आप सिर्फ इसी बात से सुरक्षित महसूस करें के उसकी निगाह आप पर न पड़ी।
वरना वो जब चाहे आपको मार दें और आप चूँ न करें और कातिलों को थैंक यू कहें कि वो और बुरी तरह से आपको मार सकते थे लेकिन उन्होंने बख्श दिया।
आपमें ऐसी दिव्य भावना की मौजूदगी को वो समय-समय पर दंगों, इंकुइरी (inquiry) इत्यादि से टेस्ट करता रहता है और शासित होने का शार्ट टर्म कोर्स आपको करवाता रहता है।
आप डर-कर-मर-कर टाइम पास करते हैं। सामने से आता कोई आपका कुशल मंगल पूछता है तो आप कह देते हो - ठीक ही चल रहा है सब।
29 December 2018
मैं बेहद ईमानदारी से यह यकीन करना चाहता हूँ कि
जो लोग सिटीज़नशिप अमेंडमेंट क़ानून का विरोध कर रहे हैं
18 December 2020
वे ऐसा इसे बिना पढ़े कर रहे हैं
और यह भी कि वे लोग
विरोध करने के आदी हैं
और देश के विकास के विरोधी हैं
और कभी उनकी अपने धर्म के तो क्या
सगे भाईयों तक से नहीं बनी।
तभी तो यह विरोधी ग़ैरमुल्की हमधर्म को आने नहीं देना चाहते
इस ब्यूटीफुल ऐक्ट का विरोध करने वाले लोग ग़ैर ज़िम्मेदार हैं और ऊलजुलूल बातें करने के शौकीन हैं।
उनके पास बहुत पैसा और संसाधन हैं और उन्होंने सोचा कि
बैठे-ठाले क्या करें, रुपया तो आप-से-आप पैदा हो रहा है।
तो चलो विरोध करते हैं। और वे बग़ैर कुछ सोचे समझे
सीएए (नागरिकता संशोधन क़ानून) का विरोध करने लगे।
इन विरोधकों में से कइयों को तो इस सर्दी में पुलिस की लाठियाँ खाने से विशेष प्रेम है।
और जो लोग इस क़ानून (नाम एक बार फिर बता दूँ, सिटीज़नशिप अमेंडमेंट ऐक्ट) के समर्थन में हैं
वे इसे मात्र पढ़कर ही नहीं,
अपितु इसका आमूलचूल अध्ययन करके आए हैं।
उन्हें अपने सभी हमरिलीजनों से बहुतै जादा मुहब्बत है
कि वे सगे भाईयों से कभी नहीं लड़े और अपने धर्मिंदा लोगों को अपनी ओर से जो हक़ उन्हें अपने तौर पर देना चाहिए
उन्होंने दिये हैं।
दिल्ली, गुजरात और मुंबई में (अमंग्स्ट अदर्स) बिहार के लोगों को जो इज़्ज़त हासिल है
उससे कहीं अधिक ज़्यादा पुरख़ुलूस मुहब्बतो-अक़ीदत से,
बाहर से आने वाले लोगों का वेलकम
देश के यह सच्चे समर्थक करेंगे जो मेजॉरिटेरियनिज़्म और माइनॉरटी-इज़्म से कोसों दूर हैं।
सताए हुए लोगों का बाहें खोलकर स्वागत करेंगे इस क़ानून के समर्थक क्योंकि वसुधैव कुटुंब come नामक हाई-डेफिनेशन और हाई-रिज़ॉल्यूशन के ओजस्वी विराट थॉट से सम्पृक्त हैं दीज़ लरनेड पीपल।
तो दिलाइए मुझे यक़ीन।
नॉरमली अपनी फोटो लगाता नहीं मैं फेसबुक पर अपनी पोस्टों के साथ। पर आज दो-दो लगा रखी हैं। थोड़े-बहुत अंतर के साथ दोनों लगभग एक जैसी हैं। चाहता तो था मैं सिर्फ़ हिमाचली टोपी की फोटो लगाना, पर बिना सिर के कैसे दिखाऊँ इस कोशिश में दो-तीन फोटो खींची भी पर मज़ा न आया। सोचा जब पहनकर ही दिखानी है तो सिर के साथ थोबड़ा भी आ ही जाए तो कोई हर्ज़ नहीं होना चाहिए।